फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में 95 विद्यालयों के भवन जीर्ण-शीर्ण

विज्ञापन
जर्जर हाल हुआ प्राथमिक विद्यालय गढ़तिर का भवन। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में 95 विद्यालयों के भवन जीर्णशीर्ण हैं। इनमें किसी स्कूल की छत जर्जर है तो किसी विद्यालय के भवन की दीवारों में दरारें पड़ी हैं। बरसात में छत टपकने पर बरामदे में शिक्षण कार्य करना पड़ता है। भवनों का सुधार नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जनपद में सरकारी स्कूलों के भवन सुरक्षित नहीं हैं। विण विकासखंड में चार प्राथमिक और चार हाईस्कूल, बेड़ीनाग में चार प्राथमिक, धारचूला में एक प्राथमिक, एक उच्च प्राथमिक और तीन हाईस्कूल, डीडीहाट में सात प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक, गंगोलीहाट में सात प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक, कनालीछीना में छह प्राथमिक और दो इंटर कॉलेज, मुनस्यारी विकासखंड में 43 प्राथमिक, दो उच्च प्राथमिक, दो इंटर कालेज, तीन हाईस्कूल, मूनाकोट विकासखंड में एक प्राथमिक और एक हाईस्कूल के भवन जर्जर हाल में हैं। बरसात में जर्जर हाल स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पाता है। ऐसे जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों के जमींदोज होने का भी भय बना रहता है।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची
प्राथमिक स्कूल सिमायल, किमकोट, कोठगाड़ी, सेलीपांख, गुरुड़ा, मोस्टामांनू, झुलखोली, गोरंगचौड़, दुग्तू, लधड़ा, खेतार, भूलगांव, बांकू, चिटगलगांव, ढिंगतड़, मिर्थी, चमडुंगरा, नायल, रणकोट, अनरगांव, कमद, नरुवाघोल, गुनाकीटाण, भागीचौरा, चौंसाल, ख्वांकोट, पातलीगांव, तुलानी, गोवत्सा, खतेड़ा, मडलकिया, डोर, विर्थी, गिनी, चोरागांव, दाफा, क्वीटी, जेर्थी, खोयम, बगौरा, सेमली, देवीकूना, लाचुली, बोरागांव टिमटिया, मोडम, बोथी, नाचनी, घोरगाड़ी, लेक, बांसानी, कोट्यूड़ा, बाथी, रौरा, टोला भैंसकोट, बमनगांव, नैनीथल, चामी भैंसकोट, भूलचौरा, कोटाखड़िक, लोद, पोर्थी, गूटी, गूटी मल्ली, बरा, भीचाना, खड़िक, नमजला, घोरपट्टा, पापड़ी, टोला, साईधूरा, बसंत नगर, नौलड़ा, राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक आदर्श विद्यालय फुटसील,उच्च प्राथमिक नागलिंग, आदिचौरा, ग्वारी, दुम्मर, टोला भैंसकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीर्ण शीर्ण विद्यालयों की सूची शासन को भेजी गई है। धनराशि स्वीकृत होते ही विद्यालयों का सुधार किया जाएगा।
- अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें