फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भवन को दरार से खतरा, दो परिवार शिफ्ट

Wed, 30 Sep 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड चंपावत के चनोला तोक में एक आवासीय भवन के आंगन में दरार आने की सूचना पर तहसील प्रशासन ने निरीक्षण किया। स्थिति गंभीर देख प्रशासन ने रमेश सिंह कठायत और गिरधर सिंह के परिवारों को सुरक्षा के लिए देव सिंह कठायत के मकान में शिफ्ट किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी बीसी पंत ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त आंगन से आवासीय भवन को खतरा बना हुआ है। पंत ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत राशि दी जाएगी। इसके लिए पी-20 प्रपत्र की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें