फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समकोट में विधायक निधि से लगा बीएसएनएल का टावर

विज्ञापन
हरीश धामी, विधायक धारचूला। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पथिौरागढ़)। तल्ला जोहार के गांव अब मोबाइल की घंटियों से घनघनाएंगे। तल्ला जोहार के समकोट में विधायक निधि से बीएसएनएल का मोबाइल टावर लग गया है। जिसके बाद लोगों को अपनों से बात करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

धारचूला के विधायक हरीश धामी ने 30 लाख की विधायक निधि से तल्ला जोहार के समकोट में बीएसएल का टावर लगवा दिया है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से संचार सेवा की मांग कर रहे थे। जिसके बाद विधायक ने लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक निधि से टावर लगवाया। इससे करीब 15 हजार को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व विधायक धामी दिल्ली जंतर मंतर जाकर टावर लगाने की मांग को लेकर धरने पर भी बैठे थे।
इसके बाद क्षेत्र में टावर लगाने की मांग को लेकर मदकोट से 111 किमी की पिथौरागढ़ तक पैदल यात्रा निकाली। लेकिन इसके बाद भी शासन प्रशासन ने सुध नहीं ली। जिसके बाद विधायक ने अपनी निधि से टावर लगवाया। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू कहा कि टावर लगने के बाद समकोट, कोटा, पंद्रपाला, डोकला, लोध, मलौन, खड़िक, सेलमाली, राय बजेता, डुंगरी समेत कई 15 गांवों का लाभ मिलेगा। बस अब टावर संचालन का काम शेष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हूं। जनता से ही मेरी पहचान है। उनके दुख दर्द और समस्याओं का समाधान करना मेरा फर्ज है। बीएसएनएल का टावर लगने के बाद क्षेत्र की जनता को अपनों से बात करने के लिए नेटवर्क की समस्याओं का सामना नहीं करना होगा। - हरीश धामी, विधायक
विज्ञापन

08पीटीएच04 पी-समकोट में लगा बीएसएनएल का टावर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें