फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में बीएससी, बीकॉम की पढ़ाई शुरू

Wed, 12 Aug 2015 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू हो गई है जबकि बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई 17 अगस्त से शुरू होगी। कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया अभी जारी है। अभी अंतिम कटआफ लिस्ट तैयार करने में प्रवेश समिति के लोग लगे हैं। कालेज में द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश चल रहे हैं। जिन बच्चों ने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा पास कर ली है वह स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश ले रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष में कुल 840 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। अब तक 728 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। शेष सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 240 सीटों में प्रवेश दिया जाएगा। अब तक 157 विद्यार्थी बीकॉम में प्रवेश ले चुके हैं। बीए प्रथम वर्ष में कुल 1200 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। अब तक 970 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू हो गई है। हर विद्यार्थी को नियमित कक्षा में आना होगा। यदि किसी विद्यार्थी की उपस्थिति कम रहेगी तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इस बीच जिले के अन्य कालेजों में भी प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। बेड़ीनाग, नारायणनगर, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बलुवाकोट और मुवानी कालेज में प्रवेश संपन्न हो गए हैं। सभी कालेजों में विधिवत पढ़ाई होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें