फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत से नेपाल गए युवक के पास मिली ब्राउन शुगर

Sat, 06 Apr 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से नेपाल गए युवक के पास नेपाली सशस्त्र बल ने ब्राउन शुगर बरामद की है। बैतड़ी पुलिस के प्रवक्ता नंदराज जोशी ने बताया कि दशरथ चंद नगरपालिका-5 निवासी विरेंद्र रावल (22) भारत के पिथौरागढ़ से खरीदारी कर अंतरराष्ट्रीय झूलापुल झूलाघाट से नेपाल को आया।
विज्ञापन

नेपाल पहुंचने पर नेपाली पुलिस और नेपाली सशस्त्र बल ने विरेंद्र की चेकिंग की तो उसके मुंह में एक पुड़िया से 200 मिलीग्राम ब्राउन शुगर मिला। पूछताछ में आरोपी ने पिथौरागढ़ से ब्राउन शुगर लाने की बात कही। उन्होंने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रवक्ता नंदराज जोशी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें