फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तेंदुए ने हमला कर बैल और बकरी मारी

Sat, 06 Apr 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जौलजीबी के दूतीबगड़ में तेंदुए ने हमला कर बैल और बकरी को मार डाला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। शनिवार की तड़के करीब तीन बजे तेंदुए ने हमला कर वीर राम के बैल को मार डाला। गोठ से करीब 30 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। तेंदुआ एक बकरी को भी उठा ले गया। उसका शव अभी बरामद नहीं किया जा सका है। वीर राम ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन वीट अधिकारी अशोक पाल मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रधान जौलजीबी पुष्पा देवी, बीडीसी रेखा देवी, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, जगदीश प्रसाद, हरीश कुंवर आदि ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें