फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन फोर्ट मामले में महाराज-पंत का फूंका पुतला

Sat, 22 Dec 2018 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के टनकपुर तिराहे में वित्त और पर्यटन मंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेसियों ने उद्घाटन के बाद भी लंदन फोर्ट किले का संचालन न होने के विरोध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में टनकपुर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने किले का झूठा उद्घाटन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किले में बगैर सुविधा उपलब्ध कराए ही किले का उद्घाटन कर दिया गया।

सभासद पवन माहरा ने कहा कि किले में प्रवेश के लिए स्थानीय लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है तो हवाई सेवा भी जल्द शुरू होनी चाहिए।  
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नारा खोखला है। पुतला फूंकने में ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सूरज वल्दिया, सुधीर कार्की, बहादुर सामंत, सभासद कमलेश पांडेय आदि शामिल थे।


किले की कैैंटीन के लिए खुली निविदा निकालने की मांग
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल  की नगर इकाई ने लंदन फोर्ट किले की कैंटीन को खुली निविदा के जरिए आवंटित करने की मांग की है। पालिका सभासद अनिल माहरा और अनिल जोशी ने भी कैंटीन संचालन के लिए निविदा निकालने की मांग जिलाधिकारी से की है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी सी. रविशंकर से मिले शिष्टमंडल ने खुली निविदा के जरिए कैंटीन संचालन का जिम्मा देने की मांग की।  व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कैंटीन को गुपचुप तरीके से किसी व्यक्ति को संचालित करने की तैयारी की जा रही है, इसका व्यापार मंडल विरोध करता है। व्यापार मंडल ने गुपचुप तरीके से कैंटीन संचालन का जिम्मा किसी चहेते व्यक्ति को देने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी शामिल थे।  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें