फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के मलबे से टूटी पेयजल लाइन

Tue, 05 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
पेयजल लाइन टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्य के दौरान अनियंत्रित तरीके से फेंके गए मलबे से पेयजल लाइन टूट गई है। इस कारण तल्ला और मल्ला नया बस्ती में पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नोटिस देकर कहा है कि तत्काल पेयजल लाइन की मरम्मत करें, क्योंकि लाइन तोड़ने के लिए पीएमजीएसवाई ही जिम्मेदार है। लाइन टूटने से पांच दिनों से पेयजल सप्लाई ठप है और लोगों को गंदे प्राकृतिक स्रोतों से पानी एकत्र करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा ने कहा कि पांच दिनों से तल्ला और मल्ला नया बस्ती के 100 परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान और पीएमजीएसवाई ने समस्या का समाधान करने में रुचि नहीं दिखाई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि पीएमजीएसवाई योजना के निर्माण कार्य के चलते पेयजल योजना में काफी टूटफूट हो चुकी है, जिस कारण प्रभावित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई को नोटिस देकर शीघ्र लाइन दुरुस्त करने को कहा गया है। जौलजीबी से धारचूला तक नदी के किनारे वाले इलाकों में पेयजल का फिलहाल कोई संकट नहीं है।

बेड़ीनाग में स्थिति गंभीर
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग और उससे सटे गांवों में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। गोरघटिया पंपिंग योजना से नाममात्र की सप्लाई हो रही है। अब जल संस्थान पूरे नगर और ग्रामीण इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी बांट रहा है। गांवों में पानी के प्राकृतिक स्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं। इस कारण संकट और गहरा गया है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह के अनुसार किल्लत वाले इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा जाएगा।
विज्ञापन


मुनस्यारी में टूटी लाइन नहीं जुड़ी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। भुमकापानी स्रोत से मुनस्यारी को आने वाली पेयजल लाइन भी सड़क निर्माण के दौरान टूट गई थी। इस कारण नगर में पेयजल की सप्लाई प्रभावित हो गई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता एसएस रावत के अनुसार लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। नगर के मुख्य बाजार, हास्पिटल रोड में पेयजल सप्लाई ठप होने से लोग भारी मुसीबत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें