फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीआरओ ने एक माह पूर्व खोली आदि कैलाश सड़क

Tue, 23 Apr 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
व्यास घाटी के कुटी से ज्योलिकांग के बीच सड़क से बर्फ हटाती बीआरओ की जेसीबी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ के 65 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए कुटी से ज्योलिकांग की 16 किमी सड़क से बर्फ हटा दी है। मंगलवार को सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व गुंजी से कुटी तक 20 किमी सड़क से बर्फ हटा दी गई थी। कुटी से ज्योलिकांग के बीच 36 किमी सड़क पर 10 फुट से अधिक बर्फ जमा होने से सड़क बंद थी।
65 आरसीसी ग्रेफ ने दो सप्ताह में विषम परिस्थितियों और बर्फबारी के बीच मंगलवार शाम को सड़क खोल दिया। सड़क खुलने से उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों, केएमवीएन और आदि कैलाश दर्शन को जाने वाले यात्रियों को आवाजाही में राहत मिल पाएगी। 13 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू होगी। प्रशासन और केएमवीएन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।
कोट
व्यास घाटी में आदि कैलाश और ओम पर्वत धार्मिक स्थल तक की सड़क खुलने के बाद दो मई से इनर लाइन परमिट जारी किया जाएगा। - मंजीत सिंह, एसडीएम धारचूला।
कोट
केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा 13 मई से शुरू होगी। यात्रा 30 नवंबर तक संचालित होगी। - धन सिंह बिष्ट, प्रबंधक केएमवीएन धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें