फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीआरओ ने दो दिन में बनाई वाहनों की आवाजाही लायक सड़क

Fri, 21 Jul 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कालापानी के नचेती नाले में संचालित वाहन। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ ने कालापानी के नचेती नाले में वाहनों की आवाजाही के लायक सड़क बना दी है। इससे सुरक्षा बलों के जवानों और ओम पर्वत जाने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन

नेपाल और चीन सीमा को जोड़ने वाली सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गुंजी- कालापानी- लिपुलेख सड़क 19 जुलाई की रात बादल फटने से कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई थी। नाग पर्वत से निकलने वाले नचेती नाले का पानी का स्तर बढ़ने से बीआरओ का 100 फुट और 30 टन क्षमता वाला बैली ब्रिज मलबे में जमींदोज हो गया था। इस कारण कालापानी से लिपुलेख सड़क में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क होने और लोगों की दिक्कतें देखते हुए 65 आरसीसी यूनिट के अधिकारी और कर्मचारियों की ने दिन रात जेसीबी और मजदूरों की मदद से दो दिन में नाले के ऊपर वाहनों की आवाजाही लायक सड़क बना दी है। इससे सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ- साथ स्थानीय लोग और ओम पर्वत जाने वाले पर्यटकों को राहत मिली है। स्थानीय ब्रजेश होतियाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बीआरओ का आभार जताया है।
.....................
इनसेट कोट
65 आरसीसी यूनिट ने नचेती नाले में वाहनों के चलने लायक सड़क बना दी है। अन्य जगह में टूटी सड़क को ठीक करने का कार्य चल रहा है। कुछ दिनों में नचेती नाले में नया पुल बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमांडर कर्नल हरीश कोटनाला बीआरओ।

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें