धारचूला (पिथौरागढ़)। एनएचपीसी के धौलीगंगा पावर स्टेशन के बांध से शनिवार को फिर से पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधान रहने का अनुरोध किया है। उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि एनएचपीसी तपोवन की ओर से जानकारी दी गई है कि पावर स्टेशन के जलाशय में नदी के पानी के साथ आई सिल्ट काफी मात्रा में एकत्र हो गई है।
कहा कि सिल्ट को प्रवाहित करने की प्रक्रिया शनिवार को सुबह पांच से रात आठ बजे तक की जानी है। उन्होंने लोगों से किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्वयं और पशुओं को लेकर नदी तट पर नहीं जाने को कहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल जानकारी देने को कहा है। संवाद
बाक्स
चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही काली
धारचूला। काली नदी चेतावनी स्तर 889 मीटर से ऊपर 889.10 मीटर पर बह रही है। नदी का खतरे का निशान 890 मीटर पर है। गोरी नदी का जल स्तर मदकोट और जौलजीबी में सामान्य बना हुआ है। संवाद
................
ठीक हुई तीन दिन से खराब क्वैराला पेयजल योजना
चंपावत। तीन दिन से खराब क्वैराला पंपिंग योजना ठीक हो गई है। इसी के साथ इससे पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई। शहर की पेयजल योजना पहले की तरह सामान्य हो गई है। सितंबर 2022 से शुरू चंपावत पुनर्गठन पेयजल योजना (क्वैराला पंपिंग योजना) 18 जुलाई से गेट वाल्व की पैकिंग फटने से खराब हो गई थी। इस कारण पिछले तीन दिन से क्वैराला योजना का पानी नहीं मिल पा रहा था। जल संस्थान के एएई हेमंत फुलारा ने बताया कि योजना की खामी दूर होने के बाद शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई। संवाद