फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के ट्रैकरों का दल मिलम रवाना

Sun, 01 Oct 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी से मिलम को रवाना होता विदेशी ट्रैकरों का दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटेन का 16 सदस्यीय ट्रैकिंग दल रविवार को मिलम रवाना हो गया है। ब्रिटेन के एक्सोडस टूर्स के माध्यम से और दिल्ली की वेलकम टूर एंड ट्रैक के सहयोग से यह ट्रैकर यहां पहुंचे हैं। स्थानीय स्तर पर नंदादेवी टूर एंड ट्रैक मुनस्यारी सहयोग कर रहा है। एक्सोडस टूर्स की टीम लीडर मिस वैलरी के नेतृत्व में आए इस दल के साथ दिल्ली के गाइड राजीव रावत, राशिद और नंदादेवी टूर एंड ट्रैवल के काशी सिंह खत्री में गए हैं।
विज्ञापन


यह दल चौथी बार मिलम ट्रैकिंग पर जा रहा है। दल में मिस्टर गार्थ, मेलकाम, रिचर्ड, स्टीव, डेविड, जॉन, विलियम, महिलाओं में क्रिस्टीन, एमा, फियोना, कैरोलिन, जैसिका, जोडी, वैलरी और एक अमेरिकी मिस तानिया शामिल हैं। दल के साथ पांच रसोईए भी गए हैं। नंदादेवी टूर एंड ट्रैवल के संचालक वीरू बृजवाल ने बताया कि यह दल 11 दिन बाद मुनस्यारी लौटेगा। मुनस्यारी से मिलम तक की दूरी 65 किलोमीटर है। रास्ते में लीलम, बोगड्यार, रिलकोट और पाछू में रात्रि विश्राम शिविर बनाए गए हैं। ट्रैकिंग पर जाने वाले लोग 30 घोड़ों में खाने-पीने की सामग्री भी लेकर गए हैं।

यह लोग चार हजार मीटर की ऊंचाई तक ट्रैकिंग करेंगे। मिस वैलरी ने बताया कि वह इससे पहले चार बार मिलम ट्रैकिंग पर जा चुकी हैं। एक्सोडस टूर्स के माध्यम से ब्रिटेन का अगला दल अक्तूबर के अंत में आएगा। इसी के साथ मिलम के लिए इस सीजन की ट्रैकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें