फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल ध्वस्त होने से छह गांवों के लोग संकट में 

Thu, 02 Feb 2017 10:19 PM IST
कुंदन मेहता /अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
मोटर सड़क बनने के बाद तोड़ा गया कुलूर नदी पर बना झूलापुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को रामपुर-नैनी सड़क पर न्योलियासेरा में बने मोटर पुल के ध्वस्त होने से दो युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी। पुल ध्वस्त होने से इलाके के लोग गंभीर संकट में फंस गए हैं। पहले इस स्थान पर झूलापुल था। मोटर सड़क बनने के बाद झूलापुल हटा दिया गया। मोटर पुल ध्वस्त होने से इलाके के लोगों के सामने आवागमन की समस्या पैदा हो गई है। स्कूली बच्चे कैसे स्कूल पहुंचेंगे, यह दिक्कत खड़ी हो गई है। 

एक फरवरी का दिन न्योलियासेरा, सारतोला, बुसैल, नैचुना, नैनी, धपना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद मुसीबत भरा रहा। मुश्किल से वर्ष 2011 में इलाके के लोगों को मोटर सड़क की सुविधा मिली थी। बुधवार को न्योलियासेरा में बना मोटर पुल ध्वस्त होने से इन गांवों के लोग यातायात सुविधा से तो वंचित हो ही गए। अब पैदल आवागमन भी लोगों को भारी पड़ने लगा है। मोटर रोड बनने से पहले न्योलियासेरा में ब्रिटिशकाल में झूलापुल बना था। इसी से गांव के लोग आवागमन करते थे। सड़क बनने के बाद झूलापुल के पास स्टील गार्डर पुल बनाया गया।
विज्ञापन


लोनिवि ने झूलापुल हटा दिया। बुधवार को मोटर पुल ध्वस्त हुआ तो लोगों को झूलापुल की जरूरत महसूस होने लगी है लेकिन लोगों को पछताना पड़ रहा है। सारतोला के प्रधान नारायण सिंह कहते हैं कि इलाके के बच्चे जीआईसी सेराघाट पढ़ने जाते हैं। अभी कुलूर नदी में पानी कम होने से लोग नदी को पार कर रहे हैं लेकिन बरसात में कुलूर नदी उफान पर रहती है। इस कारण 15 जून के बाद लोग घरों में कैद हो जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बोरा, सेराघाट के प्रधान मोहन चंद्र कहते हैं कि पुल के निर्माण में लोनिवि के अभियंताओं ने घपलेबाजी की है। मानकों के अनुसार पुल नहीं बना है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुल की रकम जिम्मेदार अभियंताओं और ठेकेदार से वसूली जानी चाहिए और न्योलियासेरा में तत्काल नए पुल का निर्माण होना चाहिए। ताकि लोनिवि की घपलेबाजी की सजा इलाके के लोग न झेलें। 
विज्ञापन




सीडीओ की मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी गई है। लोनिवि के मुख्य अभियंता से पुल गिरने के बारे में रिपोर्ट मंगाई है। मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने के बाद पुल गिरने के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कराई जाएगी। - डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा
डीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें