पिथौरागढ़ गांधी चौक सामान की खरीददारी करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में लॉककडाउन के दौरान सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। बावजूद इसके शासन प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। ढील के दौरान गांधी चौक सहित कई अन्य स्थानों पर सामान खरीदारी करने को आने वाले लोग सामाजिक दूरी बना कर सामान की खरीदारी नहीं कर रहे हैं। लोगों की लापरवाही खुद पर भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को ढील के दौरान गांधी चौक,सिमलगैर, टकाना सहित अन्य स्थानों पर सामान की खरीदारी करने आए लोग बिना डिस्टेंस के सामान खरीदते हुए नजर आए। इस कारण कुछ लोग सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों में जागरूकता की कमी कोरोना वायरस को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।