फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ किलोमीटर पैदल चलकर काशीपुर पहुंचे अल्मोड़ा के कई युवक

विज्ञापन
काशीपुर में पहुँचे अल्मोड़ा निवासी युवक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। कुरुक्षेत्र में होटलों व अन्य जगहों पर काम कर रहे हैं अल्मोड़ा के कुछ युवक पैदल ही 300 किलोमीटर चलकर काशीपुर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोककर उनके खाने की व्यवस्था कराई। कोरोना वायरस के चलते विभिन्न राज्यों से लोग अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं। कुरुक्षेत्र में काम कर रहे अल्मोड़ा के दनया और जैती गांव के 100 से अधिक युवक शुक्रवार को पैदल 200 किलोमीटर पैदल चलकर काशीपुर पहुंचे। 10 लोगों के ग्रुप में बंटे इन युवकों को पुलिस ने मेन चौराहे पर रोक लिया। पुलिस के पूछने पर युवकों ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र में होटलों व अन्य जगहों पर काम करते हैं। मालिकों ने बिना पेमेंट दिए उन्हें निकाल दिया है, जिससे वहां से वह 200 किलोमीटर पैदल चलकर काशीपुर पहुंचे। वे भूखे और प्यासे हैं। उनके पास खाने तक के पैसे नहीं है। पुलिस ने सभी लोगों के खाने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें