फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार और नेपाल के डेढ़ सौ मजदूरों को खाना खिला रहा रोटी बैंक

विज्ञापन
रोटी बैक मे खाना तैयार करते कोरोना वारियर्स। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के बाद बिहार, नेपाल, यूपी के 150 से अधिक फंसे मजदूरों के लिये यूथ सोसाइटी का रोटी बैंक मददगार साबित हो रहा है। रोटी बैंक इन सभी मजदूरों को घर घर जाकर दो समय का खाना उपलब्ध करा रहा है। यूथ सोसायटी रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही रोटी बैंक ने खाने के पैकेट दिहाड़ी व नेपाली मजदूरों तक पहुंचाने प्रारम्भ कर दिये थे। रोटी बैंक के कार्य का देखते हुये बालीवुड मुंबई के म्यूजिक डायरेक्टर अमित मिश्रा ने मुंबई से आर्थिक मदद कर सहयोग प्रदान किया। नगर के कई सरकारी विभाग, कर्मचारी, व्यापारी, आईटीबीपी सहित दर्जनों समाजसेवी रोटी बैंक को राशन व आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें