फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नागरिक योग से ले रहे स्वास्थ लाभ

विज्ञापन
योग सिखाते प्रशिक्षक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लाॅकडाउन के बाद नेपाली नागरिकों को प्रशासन के सहयोग से योगासन कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक ने झूलाघाट के मेला मैदान में योग की बारिकियां समझाईं। एसडीएम तुषार सैनी के निर्देश पर मंगलवार को मेला मैदान में जीआईसी में एकत्र 76 लोगों को योग कराया गया है। योग प्रशिक्षक संतलाल वर्मा ने बताया योग करने से शरीर स्वस्थ तो रहता ही है साथ में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। समय का सदुपयोग भी होता है। सुबह सात बजे से शुरु योग से पहले सभी लोगों को व्यायाम कराया जा रहा है। उसके बाद अनुलोम विलोम, प्रणायाम, कपाल भाती आदि योग कराये जा रहे है। योग प्रशिक्षक संत लाल वर्मा ने बताया जब तक नेपाली नागरिक अपने वतन नही लौटते तब तक योगासन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें