फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नहीं रहे 1971 युद्ध के जांबाज सैनिक हर्ष बहादुर चंद

Tue, 31 Oct 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 सूबेदार हर्ष बहादुर चंद। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्ष 1971 के युद्ध का हिस्सा रहे ऐंचोली स्थित न्यू कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार हर्ष बहादुर चंद का 78 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

दिवंगत सूबेदार हर्ष बहादुर चंद नौ जुलाई 1965 को देश के युद्धकाल के समय सेना में चयनित हुए थे। उन्होंने वर्ष 1971 युद्ध, ऑपरेशन मेघदूत, जम्मू कश्मीर, असम और श्रीलंका की विषम परिस्थितियों पर महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। अपनी सैन्य दक्षता के कारण वह कमांडो स्कूल बेलगांव में प्रशिक्षक के तौर पर भी रहे। इसके अलावा 52 स्पेशल एक्शन ग्रुप के संस्थापक सदस्य भी रहे। वर्ष 1993 में सेवानिवृत्त हुए थे।
सेवानिवृत होने के बाद भी वह सामाजिक कार्यों में जुटे रहे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर, दयाल सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह मेहता, नवीन गुरुरानी, शेर सिंह मेहता, मनोज सिंह मेहता, गणेश सिंह सामंत, हरीश सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें