नकपुर क्षेत्र में आठवा मील के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन से श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करते लोग।
टनकपुर। सिख श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे एक वाहन का आठवां मील के पास ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। श्रद्धालुओं को सकुशल वन कर्मियों ने निकाला। वन आरक्षी हेमा धौनी ने रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाई। इस घटना में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई। वाहन चंपावत की तरफ आ रहा था। इधर, सूखीढांग और सिन्याड़ी के बीच पिथौरागढ़ हल्द्वानी जा रहा वाहन यूके 06 बीई 2103 बस्तिया के पास अनियंत्रित होकर कलमठ में गिर गया। इसमें सवार चार लोगों को हल्की चोटें आईं। इन्हें इलाज के लिए पुलिस ने 108 से टनकपुर अस्पताल भेजा।