पिथौरागढ़। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन सोसायटी पिथौरागढ़ के अध्यक्ष दयानंद भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिवहन व्यवस्था में सुधार, बेस अस्पताल का संचालन आदि मामलों पर चर्चा हुई।
बैठक में कहा गया कि जिला पुरुष और महिला अस्पताल में बेंच की व्यवस्था पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो में नई बस की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। मनोहर जेठी की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया। नैनीसैनी से नियमित हवाई सेवा और बेस अस्पताल के संचालन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की बात कही गई।
संगठन में सर्व सम्मति से महिला उपाध्यक्ष के पद में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या डॉ. आशा जोशी और प्रचार सचिव पद पर नरेंद्र बहादुर गुरंग को नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष डीएस भंडारी ने किया। सोसायटी अध्यक्ष दयानंद भट्ट ने बताया कि जन समस्याओं के मामलों को लेकर शीघ्र ही शिष्टमंडल डीएम को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में प्रेम बल्लभ जोशी, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, पुष्कर जोशी, मुन्नी धामी, बुद्धि भल्लभ भट्ट, राजकुमारी फुलेरा, नरेंद्र गुरुंग, भगीरथ अवस्थी, अमरनाथ जुकरिया, चंद्रशेखर भट्ट, मनोहर सिंह, गिरधर सिंह बिष्ट, आरएस खनका, एमसी जोशी आदि थे।