फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की भर्ती एक से

Fri, 26 Feb 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और प्रतिभावान बच्चों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर की ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी 1 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित करा रही है।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि भर्ती बाक्सिंग और ताइक्वांडो खेल में की जाएगी। राष्ट्रीय, राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। भर्ती रैली में 11 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आयु में छूट दी जाएगी। बताया कि अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाणपत्र और प्रधानाचार्य से प्रमाणित शैक्षिक, खेल से संबंधित प्रमाणपत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें