फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर बाटुला स्कूल के बच्चे

Thu, 16 Nov 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल बाटुला में खुले में बैठकर पढ़ रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड कनालीछीना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाटुला के बच्चों को खुले में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य एक साल से रुका हुआ है। भवन बनाने वाले ठेकेदार ने छत पर लिंटर तो डाल दिया, लेकिन दीवारों का निर्माण नहीं किया। इस कारण सर्दियों और बारिश के मौसम में पढ़ाई में भारी दिक्कत आती है।
विज्ञापन


बताया गया कि शिक्षा विभाग ने स्कूल भवन के निर्माण के लिए 18 लाख रुपये की राशि मंजूर की थी और निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को दे दी। भवन के लिए अब तक मिले 7.5 लाख रुपये की राशि को निर्माण एजेंसी ने खर्च कर दिया है। शेष राशि न मिलने से भवन का निर्माण रुका है। विद्यालय में गरीब परिवारों के 12 बच्चे पढ़ते हैं। प्रधानाध्यापक कलावती चौहान ने बताया कि भवन का लिंटर पिछले साल नवंबर में पड़ गया था, लेकिन कमरों की दीवारों का निर्माण नहीं किया गया। विद्यालय के सामान को रसोईघर में रखना पड़ता है।

सहायक अध्यापक सुमन भट्ट ने बताया कि खुले में पढ़ाई करने से बच्चों को ठंड लगती है। इसके अलावा धूल का भी असर रहता है। विद्यालय में पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि यह मामला जिलाधिकारी के सामने उठाया जाएगा। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने बताया कि विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए धनराशि न मिलने के कारण यह समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि धन मिलते ही अधूरे भवनों का निर्माण सबसे पहले पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें