पिथौरागढ़। बॉक्सिंग में सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग का राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीम पांचवीं सब जूनियर बालक और बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता जालंधर, पंजाब में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
खेल निदेशालय और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से बीते 11 जून से शुरू हुआ यह विशेष प्रशिक्षण शिविर आगामी 20 जून तक संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षक सिखा रहे मुक्केबाजी की बारीकियां
यहां स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़, जनपद देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल से 25 बालक और 25 बालिका मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से नामित प्रशिक्षक जीवन प्रकाश, प्रकाश जंग थापा, उमेश गढ़िया और रेनू दानू सुबह और शाम बॉक्सिंग के गुर और बारीकियां सिखा रहे हैं।
.....
चयनित टीम आगामी 22 से 29 जून तक जालंधर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।- अनूप बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी