फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर दुर्योधन ने नेशनल प्रतियोगिता में दिखाया मुक्के का दम

Sat, 03 Nov 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
पदक प्राप्त करते बाक्सर दुर्योधन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुनस्यारी के धुरातोली गांव के लाल आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे के बॉक्सर हवलदार दुर्योधन सिंह नेगी ने एक बार फिर मुक्के का दम दिखाया है। दुर्योधन ने तीसरे एलीट पुरुष वर्ग नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इंस्टीट्यूट के साथ ही राज्य और मुनस्यारी का भी नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


मुंधवा पुणे में शुक्रवार को हुए खिताबी मुकाबले में दुर्योधन ने रेलवे के दिनेश कुमार को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अमर उजाला को फोन पर दुर्योधन ने बताया कि उनका अगला टारगेट राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। वह इसके लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

बता दें कि हवलदार दुर्योधन सिंह नेगी देश के उभरते हुए बॉक्सरों में शुमार हैं। दुर्योधन वर्ष 2015 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण और वर्ष 2016 में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुके हैं। अब तक दुर्योधन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आयरलैंड, रूस, कजाकिस्तान, मंगोलिया के प्रतिष्ठित बॉक्सरों को अपने मुक्कों का दम दिखा चुके हैं। दुर्योधन की उपलब्धि पर सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में खुशी की लहर है। दुर्योधन के गांव धुरातोली में ग्रामीणों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें