संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर एशियन सत्कर्मा मिशन के सदस्यों ने कोरोना महामारी में सराहनीय कार्य कर रहे सीओ राजन सिंह रौतेला और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें प्रीत भोज भी कराया गया। सोमवार को एशियन पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वामी विरेंद्रानंद और एशियन सत्कर्म मिशन के सदस्यों ने सीओ आरएस रौतेला, एसआई मोहन बोरा, एसआई प्रियांशु जोशी, हेड कांस्टेबल गिरीश जोशी, कॉन्स्टेबल बृजेश जागेश्वरी, मोहन नाथ, पुष्कर नाथ,राजेश बिष्ट, हयात कुमार, गोविंद सिंह नेगी, मंजू धामी को सम्मानित किया गया। इस दौरान पीपीई किट और सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया साथ ही उन्हें प्रीत भोज भी कराया। सीओ राजन सिंह रौतेला व सभी लोगों ने पौधरोपण कर देश-विदेश में जान गवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि दी। सत्कर्मा मिशन के जिला कोआर्डिनेटर भूपेश बिष्ट ने सीओ को शॉल ओढ़ाकर सामानित किया गया। इस मौके पर किशोर केल्विन धामी, अमित कश्यप,अरविंद बिष्ट, भवान बिष्ट, हरीश धामी ,राहुल धामी, किरण बिष्ट, नीलम रावत, प्रगति नेगी, दुर्गा धामी , मनोहर रावत, महेश नेगी मौजूद रहे।