फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ बनकोट महोत्सव संपन्न

Tue, 24 Nov 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ बनकोट महोत्सव संपन्न हो गया है। आखरी शाम गढ़ कला केंद्र गढ़वाल के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी ने किया।
विज्ञापन

गढ़ कला संस्था गढ़वाल से अनिल बिष्ट के नेतृत्व में आए दल ने रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। जय मां काली कला केंद्र गणाईगंगोली की निर्देशक तारा पथनी के नेतृत्व में कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हास्य कलाकार शिरमणि भतरौली ने अपने हास्य-व्यंग से लोगों को खूब लोटपोट किया। गायिका लता कुंवर, प्रमोद ग्वासीकोटी, कल्याण बोरा के गीतों में भी दर्शक खूब झूमे।  
महोत्सव के दौरान हुई खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल रुंगड़ी ने पहला, जीआईसी बनकोट दूसरा, प्राथमिक विद्यालय सुन्याणी तीसरे स्थान पर रहा। महोत्सव समिति के संरक्षण चंचल सिंह बनकोटी, अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी, सूरज बनकोटी, प्रमोद बनकोटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें