फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धधकते रहे दार्ती और कूटा के जंगल

Tue, 07 May 2019 12:29 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सोमवार को दार्ती और कूटा के जंगल आग की चपेट में रहे। आग से बहुमूल्य वनस्पति जलकर राख हो गई है। जंगल में लगी आग से आसपास के इलाके में धुंध छाई हुई है। 
विज्ञापन



सोमवार सुबह करीब आठ बजे अस्कोट से 8 किमी की दूरी पर दार्ती और 12 किमी की दूरी पर स्थित कूटा के सिविल वन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। शाम चार बजे तक काफी बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग से चीड़ समेत तमाम प्रजातियों के पेड़, बहुमूल्य वनस्पति जल गई है। आग लगने से पूरे इलाके में धुंध छाई है। जंगल में आग लगने से लोग चिंतित हैं। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि आग बुझाने के लिए टीम भेजी गई है। जंगल में आग लगने के कारणों की जांच होगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें