फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की सातवीं वाहिनी के 87 हिमवीरों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदान करने के लिए पहुंचे सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के अधिकारी और जवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट/पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की सातवीं वाहिनी मिर्थी में आयोजित रक्तदान शिविर में 87 हिमवीरों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सेेनानी अनुप्रीत टी बोरकर, नगरपालिका अध्यक्ष कमला चुफाल और बीडी पांडेय जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के रक्तकोष विभाग के प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

जिला रक्तकोष विभाग के सहयोग से बुधवार को सातवीं वाहिनी मिर्थी के चिकित्सालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ डीडीहाट की नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर कोई भी व्यक्ति जरूरतमंद की जान बचा सकता है। वाहिनी के सेनानी अनुप्रीत ने भी रक्तदान किया।
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी समय-समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित करती रही है। उन्होंने बीमारों और जरूरतमंदों के लिए भविष्य में भी रक्तदान शिविर आयोजित करने की बात कही। उप सेनानी दीपक गोगोई ने भी रक्तदान किया। डॉ. बीएस मेहरा के साथ विभागीय टीम ने सहयोग दिया। शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी जैकब हुरिया, उपसेनानी करमबीर सिंह, सहायक सेनानी गोविंद बल्लभ जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

इन जवानों ने किया रक्तदान
एटी बोरकर, दीपक गोगोई, संतोष, कुमार, नरेंद्र कुमार, चमन लाल, आनंद सिंह, गोविंद सिंह, पूरन कुमार, करतार सिंह, चेतराम, चंद्रशेखर, अनिल कुमार, राकेश कुमार, विवेक कुमार, श्याम सिंह, सुखबीर सिंह, धन सिंह, मुकेश कुमार, खुशाल राम, केशरी लाल, प्रशांत, सुनील कुमार, संदीप, जीतेंद्र, श्याम सिंह, रमेश कुमार, अरविंद, अंकित, नरेश, सुभाष, संतोष, घनश्याम, बीजी पाटिल, नंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, एच सिंह, शुभम राना, मनपाल यादव, लवली दीवान, रामस्वरूप, हरेंद्र कुमार, संजीव, धीरज, ए मूर्ति, दीपक, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, अनिल कुमार, भोला राम, नरेश चंद, पुष्पेंद्र, नीरज, सुखराम गुज्जर, अजय गोस्वामी, महेश कुमार, निशांत शर्मा, राजेश्वर शर्मा, भगीरथ, विनोद कुमार, बलजीत सिंह, भूपेंद्र, हेमंत कुमार, अमित मलिक, अनूप मंडल, महेश चंद, तेज सिंह, प्रदीप कुमार, आर कुमार, दीपक, राजेश, बिंदु, एसआर साहू, बंटी, चंद्र बहादुर, मनीष, दीवान, मनीष महर, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र, आर वेंकटेश, हेमराज, महिला जवान हेमा, पूजा राणा, तनुजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें