फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी चार को

Thu, 02 Oct 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक की विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज भड़कटिया में चार अक्तूबर को होगा। ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह कार्की ने कहा कि विज्ञान संगोष्ठी में क्वाटंम युग का आरंभ, संभावनाएं व चुनौतियां विषय पर लिखित परीक्षा और छह मिनट का व्याख्यान होगा। दो मिनट की प्रश्नोत्तरी में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थी का चयन जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आठ अक्तूबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें