फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: धारचूला के आंतरिक मार्गों पर आज से फिर शुरू होगा डामरीकरण, चार से पांच दिन में पूरा होगा काम

सार

धारचूला में दो किलोमीटर आंतरिक मार्ग पर मंगलवार से डामरीकरण का काम दोबारा शुरू होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को चार से पांच दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के धारचूला नगर में डामरीकरण का कार्य शुरू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में आंतरिक मार्गों पर मंगलवार से एक बार फिर डामरीकरण का कार्य शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग एक करोड़ रुपये की लागत से दो किलोमीटर के दायरे में सड़क का डामरीकरण कराएगा। विभाग ने कार्य सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग मांगा है।

लोक निर्माण विभाग ने इससे पहले दो नवंबर की रात डामरीकरण का कार्य शुरू किया था, लेकिन व्यावहारिक दिक्कतों और सुरक्षा की दृष्टि से कार्य में परेशानी आने के कारण इसे बंद करना पड़ा था। अब विभाग ने मंगलवार से दोबारा काम शुरू करने की तैयारी की है। विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद राशिद खान ने कार्य के दौरान किसी तरह का विवाद न हो और डामरीकरण सुचारु रूप से चले, इसके लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर सहयोग मांगा है।

विभाग ने नगर के विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है। साथ ही प्रशासन से निर्माण सामग्री, मलबा और वाहनों को मार्ग से हटवाने का अनुरोध किया है, ताकि काम में बाधा न आए। विभाग के अनुसार ठेकेदार के श्रमिक और मशीनें कार्यस्थल पर पहुंच चुके हैं। डामरीकरण का काम चार से पांच दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्य पूरा होने से नगरवासियों के साथ विभिन्न गांवों से आने वाले ग्रामीणों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। उन्हें लंबे समय से मार्ग पर बने गड्ढों से निजात मिल सकेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा सहित नगरवासियों ने विभाग से सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें