फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Sat, 21 Feb 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ में कांग्रेस का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता। स्रोत : भाजयुमो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिल्ली में चल रहे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया के नेतृत्व में नगर निगम तिराहे में कांग्रेस का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एआई समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। यह कृत्य देश विरोधी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सूरज सौन, मुकेश वल्दिया, तनिष्क चंद, सानिध्य जोशी, रोहन बिष्ट, अभिनव धामी, कबीर धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें