फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट विकासखंड में टूटा भाजपा का तिलिस्म

Thu, 14 Aug 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। डीडीहाट विकासखंड में वर्ष 1972 से हो रहे चुनाव में आज तक भाजपा का ही डंका बजता रहा लेकिन पहली बार संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़े नरेंद्र धामी उर्फ गुड्डू धामी ने जीत दर्ज कर भाजपा के तिलिस्म को तोड़ दिया है।
विज्ञापन

डीडीहाट विकासखंड में वर्ष 1972 में पहली बार हुए ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में नारायण सिंह भैसोड़ा ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 1982 में हुए चुनाव में बिशन सिंह चुफाल ब्लाॅक प्रमुख चुने गए थे। साल 1987 से 2002 तक लगातार दीवान सिंह देउपा ब्लाॅक प्रमुख रहे। वर्ष 2003 से 2008 तक चंद्रकला कन्याल ब्लाॅक प्रमुख की कुर्सी पर बैठीं। साल 2008 से 2013 तक भाजपा के ही हरेंद्र चुफाल ब्लाॅक प्रमुख रहे।
साल 2014 से 2019 तक जयंती देवी डीडीहाट की ब्लाॅक प्रमुख रहीं। वर्ष 2019 से 2025 तक बबीता चुफाल ने ब्लाॅक प्रमुख का पद संभाला था लेकिन इस बार संयुक्त मोर्चा की खेमेबंदी के समक्ष भाजपा अपना उम्मीदवार ही नहीं उतार सकी। पूर्व में ब्लाॅक प्रमुख रह चुके हरेंद्र चुफाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव संयुक्त मोर्चा के खिलाफ लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें