फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिशियन के तबादले के विरोध में भाजपा का धरना 

Mon, 10 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फिजिशियन के तबादले के विरोध में भाजपा का धरना   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. दिनेश सिंह धर्मशक्तू के स्थानांतरण से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में ही धरना दिया। भाजपा का कहना है कि सरकार रिक्त पदों को भरने के बजाए यहां से डॉक्टरों का स्थानांतरण कर चिकित्सा सेवाओं को चौपट करने में तुली है। धरने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव के नाम मुख्य चिकित्साधीक्षक के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि फिजिशियन का स्थानांतरण आदेश रद्द किया जाए, जिले के अस्पतालों में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पद भरे जाएं, जिला अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, जिला अस्पताल में रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 अतिरिक्त बेड मंजूर किए जाएं।

भाजपा का कहना है कि जिला अस्पताल पर पूरे जिले के साथ साथ नेपाल के रोगियों का भी दबाव रहता है। यदि यहां से डॉक्टरों का तबादला होता रहा तो आने वाले समय में व्यवस्थाएं चौपट हो जाएंगी। धरने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, ललित मोहन भट्ट, गिरीश जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, महासचिव संतोष बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशन खड़ायत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता बैठे। भाजपा ने इस मुद्दे पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें