फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी में होगी बर्ड वाचिंग, ग्लेशियरों में ट्रेकिंग करेंगे विद्यार्थी

Wed, 10 Sep 2025 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाड़ों के मौसम में जिले के विद्यार्थी पर्यटन नगरी मुनस्यारी में विभिन्न प्रजाति की चिड़ियों का दीदार करेंगे। उन्हें ग्लेशियर में ट्रेकिंग और काली नदी में राफ्टिंग का मौका मिलेगा। उन्हें प्रसिद्ध खलिया में स्नो स्कीइंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने कहा कि जिला योजना के तहत जिले के विद्यार्थियों को साहसिक पर्यटन के गुर सीखने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुनस्यारी में बर्ड वाचिंग होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को 18 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा करना होगा। घुनसेरा गांव में एडवेंचर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर होगी। उन्होंने कहा कि जौलजीबी में विद्यार्थियों को काली नदी में राफ्टिंग के गुर भी सिखाए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को 18 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। खलिया में विद्यार्थी स्नो स्कीइंग करेंगे। इसके लिए आवेदन की तिथि 30 नवंबर तय है।
हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों में विद्यार्थियों को ट्रेकिंग भी कराई जाएगी। 30 मार्च 2026 तक उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा। जिले के हर विकासखंड से पांच-पांच छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। इनकी आयु 16 से 22 वर्ष तक होनी चाहिए। हर प्रशिक्षण में 25 से 30 प्रतिभागी शामिल होंगे। 50 प्रतिशत प्रतिभागियों का एससीएसपी कोटे का होना आवश्यक है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रतिभागियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें