पिथौरागढ़। गोपेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय सीमांत जनपदीय पर्वतीय विज्ञान महोत्सव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण की टीम प्रथम स्थान पर रही। बच्चों की इस उपलब्धि पर एसएमसी अध्यक्ष ममता धामी, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, मार्गदर्शक अध्यापक करन सिंह थापा, सुनील कुमार उप्रेती, प्रेम सिंह धामी, विमला आर्या, त्रिभुवन सिंह कन्याल आदि ने खुशी जताई है। विद्यालय में बच्चों को सम्मानित भी किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य करन सिंह ने बच्चों को भविष्य में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
कबड्डी में चंपावत और खोखो में टनकपुर बना विजेता
शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की दो दिनी जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। इसमें कबड्डी में चंपावत और खोखो में टनकपुर विजेता बना। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
शनिवार को जीआईसी खेल मैदान में जिला समन्वयक नरेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में बालिका प्राथमिक वर्ग कबड्डी में चंपावत ब्लाॅक विजेता बना। इसी तरह खोखो में टनकपुर की टीम ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की ऊंची कूद में रितिका जोशी, लंबी कूद में गहना, गोला क्षेपण में नेहा, चक्का क्षेपण में मीनाक्षी, लंबी कूद में लक्ष्मी अव्वल रहीं।
बालक वर्ग की लंबी कूद में गौरव, गोला क्षेपण में कार्तिक, ऊंची कूद में सुमित, 80 मीटर की दौड़ में दीपांशु, चक्का क्षेपण में प्रियांशु ने बाजी मारी। संचालन जीवन मेहता ने किया। वहां चंद्रकिशोर पांडेय, जीवन राय, कीर्ति भट्ट, शंकर अधिकारी, मयंक पुनेठा, कुंवर प्रथोली, विनोद जोशी, जगदीश भट्ट, देवेंद्र खड़ायत आदि मौजूद रहे। संवाद
कविता पाठ में निशा भट्ट ने मारी बाजी
मुवानी (पिथौरागढ़)। कनालीछीना ब्लाॅक के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमतोली की छात्रा निशा भट्ट ने गोपेश्वर में हुई सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में कविता पाठ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। निशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक शिक्षक डॉ. सीबी जोशी, प्रधानाचार्य लीला धामी और माता-पिता को दिया है। निशा की सफलता पर एसएमसी अध्यक्ष प्रेमा देवी, विजयलक्ष्मी देवी, रमेश पंत, किशोर भट्ट, नवीन भट्ट आदि ने खुशी जताई है। संवाद
फोटो विवरण-14पीटीएच 01पी- राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निशा भट्ट को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुशिका प्रथम
पिथौरागढ़। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में छात्राओं की वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अनुशिका सौन प्रथम, कविशा द्वितीय और जिया वल्दिया तृतीय रहीं। पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक मेहंदी हसन एवं घनश्याम सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की जानकारी और उद्देश्य के बारे में बताया। वहां प्रधानाचार्य कमला आर्या, प्रवक्ता शहजादी गौसिया, हंसा धामी, संजय कांडपाल, रमेश कोहली, संजय आर्या आदि थे। संवाद
फोटो 14 पीटीएच 03 पी- पिथौरागढ़ के जीजीआईसी में प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं और पावर ग्रिड के अधिकारी। स्रोत : स्वयं
कनिष्ठ वर्ग समूह गान में जीजीआईसी ऐंचोली प्रथम
पिथौरागढ़। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न ब्लॉक के 100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग समूहगान में जीजीआईसी ऐंचोली की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं।
पिथौरागढ़ कैंपस में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने किया। कनिष्ठ वर्ग के संस्कृत नाटक में राउमावि सौनगांव भाटीगांव, वाद विवाद में जीआईसी चिटगल, संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज सातशीलिंग, श्लोकोच्चारण में हिमालयन इंटर कॉलेज चौकोड़ी के व्योम कांडपाल प्रथम स्थान पर रहे।
वरिष्ठ वर्ग की समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी ऐंचोली, समूहगान, वाद विवाद और नाटक प्रतियोगिता में गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज, श्लोकोच्चारण में मोनिका उप्रेती और आशु भाषण में प्रियांशु उप्रेती प्रथम रहे। विशिष्ट अतिथि कैंपस निदेशक प्रो. हेम चंद्र पांडेय ने संस्कृत भाषा के महत्व की जानकारी दी। अध्यक्षता प्रो. शालिनी शुक्ला ने की। वहां जनपद संयोजक रघुनाथ भट्ट, सह संयोजक गोपेश पांडेय, प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट, सरोज वर्मा, अखिलेश शुक्ला, निमिता कन्याल, हेमंत महाराज आदि थे।
14पीटीएच06 पी- पिथौरागढ़ कैंपस में आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता कें विजेता ट्राॅफी के साथ विद्यालयों के शिक्षिक। संवाद
100 और 200 मीटर दौड़ में महेश और सिमरन सबसे तेज
प्रतियोगिता में 170 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान में विण ब्लॉक और नगरीय विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 170 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर वर्ग की 100 और 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में महेश जबकि बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम रहीं।
शनिवार को देव सिंह मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत ने किया। सब जूनियर वर्ग में 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सुमित, बालिका वर्ग में हर्षिता, 600 मीटर दौड़ में सौरभ, बालिका वर्ग में चांदनी, गोला क्षेपण बालक वर्ग में सुमति, बालिका वर्ग में हर्षिता, बालक वर्ग चक्का क्षेपण में नीरज, बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम रहीं।
प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विकास, बालिका वर्ग में अमृता, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में यादव कुमार, बालिका वर्ग में निशा, 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में आस्तिक, बालिका वर्ग में निशा, लंबी कूद बालक वर्ग में विक्रम, बालिका वर्ग में निशा प्रथम रहीं। वहां उप शिक्षाधिकारी पुष्पराज भट्ट, खेल समन्वयक देवेंद्र बिष्ट, हीरा चंद, दीपक उप्रेती, राजेश उप्रेती, हीरा खिमाल, संजय भट्ट, सुंदर सिंह, आशीष पंत, मुन्नी नयाल आदि थे। संवाद
14पीटीएच09 पी- पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद