फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: साहसिक पर्यटन को रफ्तार देने दारमा घाटी रवाना हुए बाइकर

Thu, 17 Oct 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बाइर रैली में शामिल राइडर्स के साथ मौजूद डीएम विनोद गोस्वामी और अन्य। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल शुरू हुई है। इसके लिए बाइक राइडर्स का 13 सदस्यीय दल जिला मुख्यालय से दारमा घाटी के लिए रवाना हुआ है। बाइक रैली में शामिल राइडर्स छह दिन में दुग्तू, नारायण आश्रम, गुंजी, नाबीढांग, ओम पर्वत, ज्योलिंगकांग की लगभग 440 किमी की दूरी तय करेंगे।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की तरफ से राष्ट्रीय स्तर की बाइक रैली को जिला मुख्यालय से डीएम विनोद गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें दिल्ली, हरियाणा के स्थानीय राइडर्स भी भाग ले रहे हैं। डीएम ने बताया कि दारमा घाटी के विभिन्न स्थानों पर बाइक रैली होगी। जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में भविष्य में यहां साहसिक पर्यटन को गति मिलेगी और यहां के पर्यटक स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। इससे यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी और रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। इस मौके पर एसपी रेखा यादव सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
-

ये राइडर्स हैं शामिल
गुरुग्राम, हरियाणा के महेश व गौरव शर्मा, दिल्ली के विनीत शर्मा, नितिन कनोजिया, रवि कुमार, किशोर सिंह व निशांत श्रीवास्तव, पिथौरागढ़ के अशोक भंडारी, शंकर सिंह खड़ायत, अनुराग पंत, गौरव सिंह महर, धर्मेंद्र डसीला, प्रवीन कुमार सैनी व डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें