फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे के साथ खाई में गिरी बाइक, दो घायल

Tue, 11 Sep 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला के घटखोला में बाइक सवारों को रेस्क्यू कर ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घटखोला के पास बारिश के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से बाइक खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बाइक चालक को अधिक चोट है। दोनों ने हेलमेट पहना था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे धारचूला-तवाघाट एनएच पर घटखोला के पास पहाड़ी अचानक दरक गई। इस बीच वहां से बाइक (यूके 05 2543) से गुजर रहे नेपाल निवासी दीप सिंह धामी (23) और ग्राम गरकुआ निवासी ईश्वर सिंह धामी (28) पुत्र राम सिंह भूस्खलन की चपेट में आ गई। बाइक मलबे के साथ खाई में जा गिरी। बाइक में सवार दीप सिंह धामी मौके पर ही छिटक गया, जबकि बाइक चला रहा ईश्वर सिंह धामी बाइक के साथ 50 मीटर खाई में जा गिरा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस, प्रशासन को दी। घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ईश्वर सिंह धामी को आपदा प्रबंधन दल ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां ईश्वर सिंह धामी की हालत गंभीर बनी है। वहीं, भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने से कई यात्री सड़क के दोनों ओर फंस गए, जिन्हें आपदा प्रबंधन दल ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र पार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें