फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी कालेज में भरत अध्यक्ष, रीता उपाध्यक्ष

Tue, 29 Sep 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ के चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गए। विद्यार्थियों ने सिर्फ अध्यक्ष और छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए ही वोट डाला। अन्य पदों पर सिर्फ एक-एक दावेदार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अध्यक्ष पद पर भरत सिंह वर्ती 199 वोट पाकर विजयी रहे। इस पद के दूसरे दावेदार विक्रम दानू को 118 वोट मिले।
विज्ञापन

छात्रा उपाध्यक्ष पद पर विजयी रीता जंगपांगी को 172 वोट मिले, दूसरी प्रत्याशी पूर्णिमा को 129 वोट मिले। कुल 319 मतदाताओं ने वोट डाला। उपाध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह, महासचिव पद पर यमुना राणा, संयुक्त सचिव पद पर नीरज कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर प्रियंका बिष्ट को निर्विरोध निर्वाचन हो गया। विजयी प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें