फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हवन और भंडारे के साथ भागवत कथा संपन्न

Fri, 27 Mar 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। डुंगरा गांव के छुरमल मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय भागवत कथा का हवन और भंडारे के साथ समापन हुआ। यजमान मोहन सिंह नेगी, उदिमा देवी, भगत सिंह नेगी, डिगर सिंह नेगी, महिपाल सिंह मेहता ने अनुष्ठान किए। कथा वाचक व्यास पंडित पीयूष उपाध्याय के मंत्रोच्चारण के साथ हवन और पूजा संपन्न कराई गई। समापन पर देव डांगर ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही कन्या पूजन भी किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गिरीश चंद्र उपाध्याय, सोहन सिंह मेहता, पूरन सिंह मेहता, गोपाल सिंह महरा, राजेंद्र सिंह मेहता, लाल सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, होशियार सिंह नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें