फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के खातों में जमा हो रही समाज कल्याण विभाग की पेंशन

Fri, 09 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवलथल डाकघर क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग के कई मृतक पेंशन भोगियों के खातों में पेंशन की रकम जमा होने का मामला सामने आया है। ग्रामीण विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र के पैरा लीगल वालियंटर ने जिलाधिकारी के सामने यह मामला उठाया है। कई मृतकों की पेंशन राशि पोस्टआफिस से समाज कल्याण विभाग को लौटा दी गई है।
विज्ञापन


देवलथल के पैरा लीगल वालियंटर (पीएलवी) सुरेंद्र सिंह बसेड़ा ने जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा को सौंपेे पत्र में कहा कि पेंशन भोगियों की मृत्यु के कई साल बाद भी पेंशन पोस्ट आफिस के खातों में जमा हो रही है। लिखा है कि मृतकों के खातों में 30 से 35 हजार रुपए की राशि जमा हो चुकी है। उन्होंने प्रमाण के तौर पर जिलाधिकारी को बताया कि बाटुला निवासी विश्ना देवी पत्नी फकीर सिंह की मृत्यु पांच साल पहले हो गई थी। उनके पोस्टआफिस के खाते में 26000 रुपए की रकम मृत्यु के बाद जमा हो गई। इसे पोस्टआफिस ने हाल में समाज कल्याण विभाग को वापस कर दिया। इसी तरह भाष्कर दत्त पुत्र देवी दत्त निवासी सौगांव के खाते में 33000, नखनोली निवासी किशन सिंह पुत्र शेर सिंह, मनी राम पुत्र डिगर राम, नंदा देवी पत्नी नैन राम के खाते में भी हजारों रुपए की रकम जमा हो गई थी। इन सभी की मृत्यु सालों पहले हो गई थी। इन सभी की पेंशन की रकम देवलथल पोस्टआफिस से समाज कल्याण विभाग को वापस हुई है। 

पीएलवी ने कहा है कि अन्य पोस्टआफिसों में भी मृतकों के खाते में पेंशन की रकम जमा होने का अंदेशा है। इसकी जांच की जानी आवश्यक है। कहा कि एक ओर मृतकों के खाते में पेंशन की राशि डाल दी जा रही है, दूसरी ओर प्रस्तावित लोगों की पेंशन स्वीकृत नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रकरण की जांच कराई जा रही है। कई मृतकों के खातों में जमा रकम वापस मंगा ली गई है। मृतकों के खाते में रकम कैसे जमा हो गई, किसकी गलती से यह हुआ है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। -पीबी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें