फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मधुमक्खी पालन के गुर सीखने दूसरे राज्यों में जाएंगे मौन पालक

Wed, 21 May 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में मौन पालन व्यवसाय में कमी आ रही है। शहद का उत्पादन घटने और मधुमक्खियों के जंगलों की ओर भागने से मौन पालक भी परेशान हैं। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग अब जिले के आठों विकासखंडों के मौन पालकों को प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर भेजेगा।
विज्ञापन

जिले में इस समय लगभग 2500 मौन पालक हैं। जलवायु परिवर्तन, फूलों की कमी, जंगलों में आग जैसे तमाम कारणों से पिछले कुछ समय से शहद उत्पादन में कमी आई है। इस वर्ष मौन बॉक्स से मधुमक्खियों के जंगलों की ओर भागने के सैकड़ों मामले सामने आए हैं। इससे मौन पालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए अब उद्यान विभाग की ओर से योजना बनाई जा रही है। विभाग अब मौन पालकों को राज्य से बाहर प्रशिक्षण के लिए भेजेगा।
प्रशिक्षण के लिए आठों ब्लाकों से मौन पालकों का चयन किया जाएगा। मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए चयनित काश्तकारों को लगभग एक से दो माह के भीतर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। विभाग की ओर से शासन को मौन पालन प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि मौन पालन के साथ ही काश्तकारों को सब्जी उत्पादन, कीवी उत्पादन पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे काश्तकार अधिक शहद, फल-सब्जी का उत्पादन कर सकेंगे।
विज्ञापन

-इनसेट-
गलाती को बनाया जाएगा मौन ब्रीडिंग सेंटर
उद्यान विभाग धारचूला के गलाती क्षेत्र में मौन ब्रीडिंग सेंटर विकसित करेगा। इस केंद्र में मधुक्खियों की ब्रीडिंग कर मौन पालकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मौन पालकों को मौन वंश को बाहर से नहीं खरीदना पडे़गा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें