फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेडू पाको बारों मासा ओ नरेण काफल पाको चैत मेरी छैला

Fri, 17 Nov 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । जौलजीबी मेले के तीसरे दिन रात में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। मेले में अब दर्शकों के साथ ही खरीदारों की भी भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूली कार्यक्रमों में राजकीय इंटर काॅलेज धारचूला के एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता अभियान चलाया। आस्था एकेडमी बरम के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। रात में भूपेंद्र सिंह बिष्ट की टीम ने भोलेनाथ का भजन कैलाश बसेका शंभू राजा, दर्शन फर्सवाण ने मोतिमा रंगीली मोतिमा, हे नंदा हे गौरा, बेडू पाको बारों मासा से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिए।
दीपा नगरकोटी पल्या गौ का मोहन त्वे में लागी रौ मेरो मन गीत पेश किया। कोरियोग्राफर अंकित ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंकित दताल ने नेपाली गाने सुनाए। संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा, एआर दताल ने किया। मुख्य अतिथि गंगोत्री दताल जिला पंचायत सदस्य मेतली और भाजपा नेता बीएल जोशी रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धारचूला आशा राम, प्रधानाचार्य एमआर लोहिया, धीरेंद्र धर्मशक्तू, शकुंतला दताल, विक्रम पाल, दिनेश वर्मा, उपेंद्र पाल, लीला बनग्याल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
म्यूजिकल टीम में यह दे रहे सहयोग
धारचूला। जौलजीबी मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान ऑक्टोपेड में सुनील रावत, ढोलक सूरज भाई, तबला शैलेंद्र रावत, साउंड में मनोज चंद, प्रदीप सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें