फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग-अल्मोड़ा सड़क पर दीवार टूटी, खतरा बना

Sun, 23 Jul 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेड़ीनाग-अल्मोड़ा सड़क पर बना बैंड के पास शनिवार की रात बारिश के दौरान सड़क की दीवार टूट गई। इससे सड़क के धंसने और ज्यादा बारिश होने पर इस स्थान पर सड़क के बहने का खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन

सड़क की दीवार टूटने से वाहन चालकों को इस स्थान पर बड़ी सावधानी से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। दीवार टूटने से सड़क अंदर की तरफ खोखली हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने अभी तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है। इस सड़क से गंगोलीहाट, चौड़मन्या, राईआगर, गणाईगंगोली, अल्मोड़ा, हल्द्वानी के लिए सैकड़ों वाहन निकलते हैं। यदि सड़क की जल्दी मरम्मत नहीं हुई तो यातायात बाधित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की है। 


मुख्य सड़कों पर यातायात जारी 
 पिछले 24 घंटे में बारिश की रफ्तार कम होने से जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक जिले का मैदानी शहरों से संपर्क बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्यमार्ग खुले हुए हैं। अधिकांश आंतरिक मार्गों पर भी मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें