फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फोर्ती गांव में महिलाओं का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू

Tue, 13 Jan 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उद्योग निदेशालय की ओर से उद्यमिता विकास केंद्र की पहल पर फोर्ती गांव में महिलाओं का 21 दिवसीय उद्यमिता ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में क्षेत्र की 40 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। फोर्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम प्रधान रेनू बगौली ने किया। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण को रोजगार का माध्यम बताया।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की ओर से सहायक प्रबंधक प्रिया रावत और विकास नेगी ने उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर मोनिका और बृजेश जोशी ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में आवश्यक कौशलों, तकनीकों और व्यवसायिक संभावनाओं के बारे में प्रशिक्षण देंगे। वहां संस्था के सचिव मनमोहन बोरा, पूजा बगौली, प्रियंका बगौली, रश्मि उपाध्याय, निकिता जोशी, दीक्षा पुनेठा, रेनू, रेखा सूतेड़ी, दीक्षा चौबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें