राज्य वित्त की मद को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और राज्य वित्त की मद से की गई कटौती को वापस लेने की मांग की है।
विण की ब्लॉक प्रमुख दीपिका बोहरा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को डीएम दफ्तर पहुंचे बीडीसी मेंबरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी विकास के लिए राशि देने, मनरेगा के कामों को बीडीसी मेंबर के माध्यम से कराने की अनुमति देने और बीडीसी मेंबर जो भी प्रस्ताव ब्लॉक प्रमुख के माध्यम से देता है उनको स्वीकृत कराने की मांग की।
उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। प्रदर्शन में बीडीसी मेंबर पुष्पा कसनियाल, पुष्पा देवी, हेमा देवी, गंगा चंद, किशन सिंह, कमला गिरी, उषा देवी, अनीता देवी, शकुंतला देवी, ललिता प्रसाद, सुशीला देवी आदि शामिल थे।