फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: उक्रांद ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 12 Feb 2023 04:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बेस अस्पताल शीघ्र शुरू नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को बेस अस्पताल के गेट के पास एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब तक सरकार को यहां पदों को स्वीकृति देकर अस्पताल शुरू कर देना चाहिए था।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेस अस्पताल को जाने वाली सड़क की स्थिति भी सही नहीं है। भविष्य में अगर बेस अस्पताल शुरू होता है तो रोगियों को अस्पताल जाने में दिक्कत होगी। इस दौरान द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, महामंत्री जगत मेहता, हेम चंद्र पुनेठा, प्रेम सिंह बोहरा, गिरीश जोशी, चंद्र प्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करने के लिए भी करेंगे आंदोलन
पिथौरागढ़। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2017 में स्वीकृति मिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हल्द्वानी से वर्चुअली मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इसका शिलान्यास किया है। बावजूद इसके मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो उक्रांद सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें