फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बारात से वापस आ रही बोलेरो खाई में गिरी, 5 घायल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जीप दुर्घटना के बाद देर रात घायलों को अस्पताल पहुंचाते स्थानीय लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
घाट से पिथौरागढ़ आ रही बरात की बोलेरो जिला मुख्यालय के नजदीक धमौड़ और ऐंचोली के बीच खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन

बरात में शामिल होकर घाट से पिथौरागढ़ लौट रही बोलेरो (यूके 05 टीए 2721) धमौड़ और ऐंचोली के बीच असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक कुंज चमेलिया निवासी प्रदीप सिंह रावल पुत्र जगत सिंह रावल, मोनू बिष्ट (25), जोगा सिंह (52), सूरज सिंह (32), सुभाष गिरि (21) घायल हो गए।
उन्हें रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। चालक को छोड़कर अन्य चार घायलों को गंभीर चोट है। चारों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक मामूली चोटिल हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ लग गई। व्यवस्था बनाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक केसी आर्या ने बताया कि वाहन चालक ने हादसे की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घायल जोगा सिंह।- फोटो : PITHORAGARH

घायल सूरज गिरी।- फोटो : PITHORAGARH

घायल सुभाष गिरि।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें