फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बड़ाबे न्याय पंचायत बनी चैंपियन

Fri, 18 Sep 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल महाकुंभ 2026 के तहत विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो में गणकोट तथा कबड्डी प्रतियोगिता में सटगल न्याय पंचायत ने बाजी मारी। वहीं बड़ाबे न्याय पंचायत ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की 13 न्याय पंचायतों के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए। शुक्रवार को 100 और 200 मीटर दौड़ में भुरमुणी की सिमरन लोहिया प्रथम, मनकटिया की दीक्षा द्वितीय और गणकोट की सोनिया रावत तृतीय रहीं।
800 मीटर दौड़ में भाटी गांव की कृतिका, भुरमुणी की आरती, बड़ाबे की भावना, 1500 मीटर में जैक की अनीता, गणकोट की हेमलता और भाटी गांव की कृतिका को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

ट्रॉफी हासिल करने वाली बड़ाबे न्याय पंचायत ने सर्वाधिक 65 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर भुरमुणी न्याय पंचायत रही। सीडीओ डॉ. दीपक सैनी व बीडीओ राजेंद्र अवस्थी ने ट्रॉफी और एक लाख की नकद धनराशि चैंपियन न्याय पंचायत को भेंट की। खेल प्रशिक्षक नीरज सौन, दीपांक वर्मा ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिला खेल समन्वयक दिगारी ने बताया कि विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी सांसद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
यहां जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, भूपेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र बिष्ट, दिनेश पाटनी, नितिन उप्रेती, दीक्षा पाठक, धर्मेंद्र टोलिया, मनीष जोशी, अशोक ठकुराठी, दिनेश कुमार, सुशीला कापड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें