फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कबड्डी में बापरू और खोखो में रौलमेल रहा विजेता

Tue, 22 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा लोहाघाट की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंगलवार को जौलाड़ी खेल मैदान में हुआ। पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट की स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

इसके तहत हुई 60 मीटर दौड़ में विनीत सिंह प्रथम, कृष्णा मनराल द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में रोहन सिंह बिष्ट ने पहला, विनय माहरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में बापरू की टीम विजेता, बसकुनी उपविजेता और कोलीढेक तीसरे स्थान पर रही। खो-खो में रौलमेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह ने किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। यहां खंड विकास अधिकारी जगदीश सिंह कार्की समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें