फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दो हजार रुपये से अधिक रकम नहीं दे रहे बैंक

Mon, 23 Apr 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली
विज्ञापन
गणाईगंगोली बैंक में बुजुर्ग पेंशनर को गोद में उठाकर लाया पोता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में अब भी नकदी का संकट बना हुआ है। बैंकों में भी ग्राहकों को पर्याप्त रकम नहीं मिल पा रही है। सोमवार को जिला मुख्यालय के 18 एटीएम में से 5-6 में ही रकम निकली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में भी धन की कमी बनी है।

विज्ञापन


गणाईगंगोली के भारतीय स्टेट बैंक से लोगों को एक-दो हजार रुपये से अधिक की रकम नहीं मिल पा रही है। बैंक में रकम निकासी के लिए आ रहे लोगों को इंतजार करने को कहा जा रहा है। जब बैंक में कहीं से रकम जमा हुई तो उससे काम चलाया जा रहा है। एसबीआई गणाईगंगोली के शाखा प्रबंधक बीएस शुक्ला ने बताया कि 19 अप्रैल को चेस्ट ब्रांच से 50 लाख रुपये की रकम मिली थी, जो उसी दिन समाप्त हो गई। बैंक को रोज 25 लाख रुपये की आवश्यकता है। लीड बैंक अधिकारी प्रवीण सिंह गर्ब्याल का कहना है कि वर्तमान में कैश की डिमांड बढ़ने से दिक्कत आ रही है। बैंकों को एटीएम में पैसा डालने के लिए कहा गया है। एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे।

बुजुर्ग पेंशनर को पोते की शादी के लिए नहीं मिली रकम
गणाईगंगोली। पोते की शादी के लिए रकम निकालने के लिए आई बुजुर्ग पेंशनर जखेड़ी निवासी चंद्रावती देवी (88) पत्नी स्व.हरीश रावत को सोमवार को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंद्रावती देवी को पोते के विवाह के लिए 1.5 लाख रुपये की जरूरत थी, लेकिन बैंक से उन्हें यह रकम नहीं मिल पाई। कैश की किल्लत का जायजा लेने सोमवार 11 बजे अमर उजाला की टीम जब भारतीय स्टेट बैंक में पहुंची तो चंद्रावती देवी को उनका पोता सोनू रावत गोद में उठाकर ला रहा था। सोनू ने बताया कि उनके बड़े भाई बलवंत सिंह का दो मई को विवाह होना है, विवाह के लिए डेढ़ लाख रुपये की रकम निकालने बैंक आए हैं। सोनू दादी को लेकर बैंक के भीतर गया तो बैंक कर्मियों ने डेढ़ लाख रुपये की रकम दे पाने में असमर्थता जता दी। बैंक मैनेजर ने 50 हजार की रकम उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। सोनू ने बताया कि गांव से एक किमी दूर सड़क तक दादी को कंधे पर लाया और अब बैंक आकर भी रकम नहीं मिली। चंद्रावती देवी के पति स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें